सिकंदरा: सिकंदरा में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में 11 जून को चलेगा विशेष जनजागरूकता अभियान, सुरक्षा उपायों की दी जाएगी जानकारी
जनपद की बाढ़ प्रभावित तहसीलों भोगनीपुर एवं सिकंदरा में बाढ़ से सुरक्षा, बचाव और जनजागरूकता के उद्देश्य से 11 जून को विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इन कार्यक्रमों के माध्यम से आमजन को बाढ़ के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों, राहत एवं बचाव उपायों तथा आपदा की स्थिति में प्रशासन से संपर्क करने संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दी जाएंगी। जिला प्रशासन के अनुसा