अनूपपुर: ग्राम खांडा के कदम टोला मोहल्ला में सर्पदंश से 11 वर्षीय बालिका की मौत, जिला अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम
जिले के ग्राम खांडा के कदम टोला मोहल्ला में सर्पदंश की घटना में 11 वर्षीय बालिका की मौत हो गई। मृतका की पहचान कुमारी विद्या (11), पिता अमर सिंह गोंड के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, 28 जून की रात विद्या अपनी दादी के साथ घर में सो रही थी। इसी दौरान रात में किसी जहरीले सर्प ने उसे डस लिया। परिजनों ने तत्काल उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया ।