बिहार: एकंगरसराय में लू लगने से एक महिला की हुई मौत ,शव को पोस्टमार्टम के लिए लाया गया सदर अस्पताल
Bihar, Nalanda | Jun 14, 2024 एकंगरसराय थाना क्षेत्र माधवपुर गांव निवासी एक महिला की लू लगने से मौत हो गई। मृतिका पारस सिंह की पत्नी साउजा देवी है। परिवार के लोगों ने बताया एकंगरसराय बाजार गई थी उसी दौरान अचानक लू मार दिया जिससे वो बेहोश होकर गिर गई। परिवार के लोगों को जब घटना की जानकारी मिली तो घटना स्थल पर पहुचकर अस्पताल ले गए जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।