पीलीभीत: सेहरामऊ थाना क्षेत्र के गांव में मेहमानी में गई किशोरी को लेकर युवक फरार, मामले में मुकदमा दर्ज
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव के रहने वाले एक ग्रामीण ने बताया कि उसकी 17 बर्षीय पुत्री 6 दिन पूर्व सेहरामऊ थाना क्षेत्र के एक गांव में मेहमानी में गई हुई थी। आरोप है कि गांव का रहने वाला युवक बहला फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। काफी खोजबीन के बाद भी दोनों का कोई सुराग नहीं लग सका। पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की थी मामले में मुकदम दर्ज।