पीलीभीत: पीलीभीत में पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहने के आरोप में बसपा के तीन पूर्व जिला अध्यक्ष किए गए निष्कासित
पीलीभीत में पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहने का आरोप लगाकर बसपा के वर्तमान जिला अध्यक्ष ने पूर्व के तीन जिला अध्यक्षों को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। नवनिर्मित जिला अध्यक्ष की कार्रवाई के बाद जिले में पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहने वाले कार्यकर्ताओं में अब कार्रवाई की चर्चाएं तेज हो गई है।