जमुई: टाइल्स मिस्त्री का बेटा शुभम कुमार तांती ने मैट्रिक परीक्षा में बिहार में 8वां रैंक लाकर परिवार में खुशियां छाई
Jamui, Jamui | Mar 29, 2026 10 वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट आते ही पूरे जिलेभर में छात्र- छात्राओं के अलावा परिजनों के बीच हलचल मच गई। इसी कड़ी में जमुई जिले के बरहट प्रखंड के गुगुलडीह गांव के साधारण परिवार से आने वाले शुभम कुमार तांती ने बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक हासिल कर पूरे जिले का नाम रोशन कर दिया है। इसकी जानकारी रविवार की शाम 5:00 बजे दी गई है।