आगर: नाग पंचमी पर नागचंद्रेश्वर स्वरूप में हुआ बाबा बैजनाथ का श्रंगार, बड़ी संख्या में दर्शन करने पहुंचे लोग
शुक्रवार को नाग पंचमी का पर्व आगर शहर में धूमधाम के साथ मनाया गया। यहां आगर के प्रसिद्ध बाबा बैजनाथ महादेव का नाग पंचमी के अवसर पर नागचंद्रेश्वर स्वरूप में श्रृंगार किया गया। बाबा बैजनाथ के मनमोहक रूप को निहारने के लिए बड़ी संख्या में लोग मंदिर पहुंचे, इसके साथ ही शहर के अन्य नाग मंदिरों में भी दर्शन का सिलसिला दिन भर जारी रहा।