मेदिनीनगर (डालटनगंज): मुस्लिमनगर में पानी टंकी के पास चार राउंड हवाई फायरिंग, गोली चलाने के बाद दो युवक नदी में कूदे
मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के मुस्लिमनगर पुराने पानी टंकी के पास शुक्रवार रात 8 बजे चार राउंड हवाई फायरिंग हुई। गोली चलाने के बाद दो युवक कोयल नदी में कूदकर भाग गए। पुलिस सीसीटीवी के आधार गोली चलाने वाले युवकों की पहचान करने में जुटी है। घटनास्थल से एक जिंदा गोली, एक खोखा बरामद किया गया है। गोली चलाने के क्रम में एक शख्स का नाम भी लिया गया।