बालाघाट: बेटे को जन्म देने के 10 दिन बाद माँ की मौत, शव परिजनों को सौंपा
बेटे को जन्म देने के महज 10 दिन बाद एक मां की मौत हो जाने से परिवार में मातम छा गया। मृतिका सुनिला पति प्रेम सिंह मरकाम (31) ग्राम बाहीटोला टिंगीपुर, थाना मलाजखंड की निवासी थी। बताया गया कि सुनिला का मायका हीरापुर गढ़ी में है। करीब 9 वर्ष पहले वह अपने पति के साथ मजदूरी करने हैदराबाद गई थी, जहां दोनों ने प्रेम विवाह किया और वहीं रहकर मजदूरी करते थे। शादी के क