रामगढ़ चौक लखीसराय मुख्य मार्ग स्थित झुलौना के समीप बुधवार 5 बजे एक ट्रेक्टर ट्राली धान लादकर लखीसराय की ओर आ रहा था। तभी अचानक ट्रेक्टर ट्रॉली का पिछला पहिया टूट गया। जिससे ट्रेक्टर वाहन का संतुलन बिगड़ गया और बीच सड़क पर ही ट्रॉली पलट गया। जहां ट्रॉली पर लदा धान बिखर गया।वहीं आवागमन बंद हो गया।दोनो किनारे वाहन की लंबी कतार लग गयी।