औरंगाबाद: औरंगाबाद पुलिस की कार्रवाई, 24 घंटे में 42 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया, 20 को भेजा गया जेल, वसूले गए ₹89,000
औरंगाबाद एसपी अम्बरीष राहुल के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चलाए जा रहे अभियान के तहत औरंगाबाद की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस के द्वारा 24 घंटे के अंदर 42 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। रविवार की शाम 6:45 पर इसकी जानकारी पुलिस मीडिया के बनाए वॉट्सएप ग्रुप में दी गई है और यह भी बताया गया है कि यह कार्रवाई शनिवार 20 दिसंबर को