हनुमानगढ़: हनुमानगढ़ टाउन के कोहला फार्म में भीषण आग, मचा हड़कंप, 7-8 फायर ब्रिगेड मौके पर, प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे
हनुमानगढ़ टाउन क्षेत्र स्थित कोहला फार्म में शुक्रवार को अचानक भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि उसकी लपटें मुख्य सड़क तक पहुंच गईं, जिससे राहगीरों और आसपास के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही तहसीलदार हरीश साहरण, टाउन थाना प्रभारी अशोक विश्नोई सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे।