कांके: JSCA का चुनाव संपन्न, अजय नाथ शाहदेव बने अध्यक्ष और सौरभ तिवारी सचिव चुने गए
Kanke, Ranchi | May 18, 2025 JSCA का चुनाव रविवार शाम करीब पांच बजे खत्म हो गया। चुनाव में अजय नाथ शाहदेव की टीम ने जीत हासिल की और वे JSCA के नए अध्यक्ष बन गए वहीं सौरभ तिवारी सचिव बनाए गए हैं। JSCA चुनाव में अजय नाथ शाहदेव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को भारी अंतर से हराकर यह पद हासिल किया है। उनके जीत की घोषणा होते ही समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।