सोहागपुर: सिंहपुर थाने में मारपीट करने का मामला हुआ दर्ज पुलिस ने शनिवार को दी जानकारी सिगुड़ी गांव का मामला
शहडोल जिले सिंहपुर थाने में मारपीट करने का मामला दर्ज हुआ है, पुलिस ने शनिवार को लगभग 2:00 बजे जानकारी देते हुए बताया है कि फरियादी उदय भान सिंह ने थाने आकर शिकायत दर्ज कराई है कि आरोपी कमलभान के द्वारा आपसी रंजिश को लेकर मारपीट करने पर पुलिस ने फरियादी की शिकायत के आधार पर आरोपी के विरुद्ध विभिन्न धाराओं पर अपराध दर्ज किया है।