सूरजपुर: विश्रामपुर में वैश्य वर्ल्ड फाउंडेशन का अनूठा प्रयास, 6 नए परिवारों का गठन
विश्रामपुर में वैश्य वर्ल्ड फाउंडेशन द्वारा एक सराहनीय पहल करते हुए विधवा, विधुर और तलाकशुदा लोगों के लिए जीवनसाथी चयन का मंच उपलब्ध कराया गया। इस कार्यक्रम में करीब 50 प्रतिभागियों की काउंसलिंग की गई, जहां विशेषज्ञों ने मार्गदर्शन देकर आपसी समझ विकसित करने में मदद की। आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में अकेलेपन से जूझ रहे लोगों को नया जीवन देने का था।