उनियारा: कचरावता में ग्राम सेवा शिविर का जिला कलेक्टर ने लिया जायजा
Uniara, Tonk | Nov 6, 2025 कचरावता ग्राम पंचायत मुख्यालय पर ग्राम सेवा शिविर का आयोजन किया गया। गुरुवार को शाम 6 बजे प्राप्त जानकारी अनुसार ग्राम सेवा शिविर का जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल ने निरीक्षण किया। इस दौरान जिला कलेक्टर ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर अधिकारियों को समस्याओं के निराकरण को लेकर निर्देश दिए। इस दौरान ग्राम पंचायत प्रशासक दिलीप सिंह भी मौजूद रहे।