जबलपुर: मजदूर दिवस: वंदे मातरम चौक पर शहीद मजदूरों को श्रद्धासुमन अर्पित, दो मिनट का मौन
अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस की संध्या पर शुक्रवार को मजदूर यूनियन ट्रेड संघ ने वंदे मातरम चौक पर कार्यक्रम आयोजित कर शहीद मजदूरों को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में ट्रेड यूनियन के पदाधिकारियों और श्रमिकों ने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित किए। इसके बाद श्रमिक आंदोलनों में अपने प्राणों की आहुति देने वाले मजदूरों की याद में दो मिनट का मौन रखा गया।