खगौल: दानापुर में रेलवे के कॉपर केबल चोरी मामले में चार युवक गिरफ्तार
आरपीएफ क्राइम ब्रांच दानापुर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रेलवे कॉपर की केबल चोरी करने वाले चार युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से चोरी का कॉपर और केबल भी बरामद किया गया है। गुरुवार की सुबह करीब 11 बजे आरपीएफ ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर यह कार्रवाई की गई। पूछताछ में आरोपियों के रेलवे परिसर से कॉपर केबल चोरी करने में संलिप