बाजपट्टी: बाजपट्टी के नए थाना अध्यक्ष बनाए गए सरोज कुमार, योगदान के बाद कहा क्षेत्र को बनाना है अपराध मुक्त
बाजपट्टी थाना के नए थाना अध्यक्ष के रूप में सरोज कुमार ने योगदान कर दिया है। उन्होंने बताया कि सरस्वती पूजा और आगामी लोकसभा चुनाव पर विशेष ध्यान रखा जा रहा है। पब्लिक की समस्या सुनना उनकी प्राथमिकता है। क्षेत्र में क्राइम कंट्रोल के लिए पुलिस विशेष पहल करेगी।