इगलास: इगलास मथुरा रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर पलटी गाड़ी, एक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल
Iglas, Aligarh | Jul 4, 2026 इगलास कोतवाली क्षेत्र के गांव महुआ चंद्रफरी के समीप बीती रात एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहाँ एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में गाड़ी चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि गाड़ी में सवार दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है।यह घटना बीती रात लगभग 2:30 बजे के बीच की बताई जा रही है। मृतक की पहचान मन्नू के रूप में हुई हैं।