महोबा: पवा गांव में कर्ज और अतिवृष्टि से फसल बर्बादी के सदमे में किसान की मौत, परिवार में मातम
Mahoba, Mahoba | Nov 2, 2025 55 वर्षीय किसान देवेंद्र कुमार की कर्ज और अतिवृष्टि से फसल बर्बादी के तनाव के कारण मौत हो गई। उनके पास साढ़े तीन बीघा कृषि भूमि थी, लेकिन इस वर्ष की अतिवृष्टि से उर्द, मूंग और मूंगफली की फसलें बर्बाद हो गईं। वहीं मटर की बुवाई भी नहीं हो सकी। बैंक और साहूकारों से कर्ज होने के कारण किसान मानसिक रूप से परेशान थे। अचानक सदमे से मौत हो गई।