बांदा: जिलाधिकारी के निर्देशन पर सचिव बांदा विकास प्राधिकरण मदन मोहन वर्मा ने नागरीय प्रचारक पुस्तकालय का किया निरीक्षण
Banda, Banda | Nov 24, 2025 जिलाधिकारी के निर्देशन पर बांदा सचिव विकास प्राधिकरण मदन मोहन वर्मा ने शहर के महोबा रोड पर संकट मोचन मंदिर के पास स्थित नागरीय प्रचारक पुस्तकालय का निरीक्षण किया है। जिसमे पुस्तकों की सुरक्षा संरक्षण और व्यवस्थित रखरखाव को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं। पुस्तकालय भवन का निर्माण किया जा रहा है। इस परियोजना का श्रेय आयुक्त व जिलाधिकारी की पहल को जाता है।