जांजगीर: तिलाई गांव में कार और मालवाहक वाहन के बीच हुई टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, अन्य 3 लोग बिलासपुर रेफर
जांजगीर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के तिलई गांव में मालवाहक वाहन और कार में टक्कर हो गई है और कार सवार 1 युवक की मौत हो गई, वहीं 3 लोग गम्भीर घायल हुए हैं, जिन्हें जिला अस्पताल से बिलासपुर रेफर किया गया है. बताया जा रहा है, कार में सवार 3 लोग नागपुर महाराष्ट्र और 1 छत्तीसगढ़ का रहने वाला है. घटनाकारित कार का पासिंग नम्बर महासमुंद जिले का है।