मंदसौर: 24 घंटे बिजली बंद रहने से फूटा लोगों का गुस्सा, घंटाघर स्थित विद्युत विभाग कार्यालय पर किया प्रदर्शन
मोहर्रम जुलूस के दौरान बोरहा बखला सहित कई क्षेत्रों में करीब 24 घंटे बिजली आपूर्ति बंद रहने से नाराज रहवासियों ने घंटाघर स्थित विद्युत विभाग कार्यालय पर प्रदर्शन किया, लोगों ने बिना सूचना कटौती पर विरोध जताते हुए अलग डीपी और जुलूस के लिए अलग विद्युत व्यवस्था की मांग की, ताकि भविष्य में शहरवासियों को परेशानी न उठानी पड़े,