अकबरपुर: बारा टोल प्लाजा पर खड़ी कार में तेज रफ्तार ट्रेलर ने मारी जोरदार टक्कर, कार सवार 2 लोग घायल, घटना CCTV में कैद
अकबरपुर थाना क्षेत्र के बारा टोल प्लाजा पर खड़ी एक कार में तेज रफ्तार ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि टोल प्लाजा का बूम टूट गया और कार काफी दूर तक घिसटती चली गई।हादसे में कार सवार दो लोग घायल हो गए।घायलों को उपचार के लिए अकबरपुर मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया गया है।वहीं पूरी घटना टोल प्लाजा पर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई।