सुसनेर: कालीसिंध नदी पुलिया के पास बेकाबू स्कॉर्पियो ने बाइक को टक्कर मारी, 7 घायल
गुरुवार की दोपहर करीब 1 बजे करीब जीरापुर रोड़ पर कालीसिंध नदी की पुलिया के समीप सेंधली जोड़ पर दर्दनाक हादसा हो गया। बेकाबू स्कॉर्पियो वाहन ने पहले बाइक सवार दंपत्ति को जोरदार टक्कर मारी और फिर अनियंत्रित होकर सीधे एक ट्रैक्टर में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहनों के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में स्कॉर्पियो में सवार 5 लोग व बाइक सवार दम्पत्ति घायल हो गए।