कलान: गुलाब नगर के पास दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत के बाद लगी भीषण आग, दोनों बाइकें जलकर राख हुईं, वीडियो वायरल
मिर्जापुर क्षेत्र में गुरुवार को फर्रुखाबाद-बदायूं स्टेट हाईवे पर गुलाबनगर के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर के बाद भीषण आग लग गई। हादसे के बाद दोनों बाइकें सड़क पर धू-धू कर जलने लगीं, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने किसी तरह आग बुझाने का प्रयास किया और पुलिस को सूचना दी