कैंपियरगंज: कैंपियरगंज क्षेत्र के भौराबारी गांव निवासी बुजुर्ग की तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से मौत, अज्ञात चालक पर केस दर्ज
गोरखपुर के कैंपियरगंज क्षेत्र के भौराबारी गांव निवासी एक बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत हो गई। बंशीलाल जायसवाल के अनुसार उनके पिता चिनकू शाम करीब 7:15 बजे बाजार से पैदल घर लौट रहे थे। बुद्धि सागर की आटा चक्की के सामने पीछे से आई तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।