चंदला: अटईया बाबा यज्ञ स्थल पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, मार्ग पर बढ़ा यातायात दबाव
चंदला क्षेत्र के अटईया बाबा यज्ञ स्थल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं, जिनमें महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग शामिल हैं। यज्ञ एवं भंडारे के चलते शनिवार की दोपहर 1 बजे चंदला-अटईया बाबा-गौहानी मार्ग पर यातायात का दबाव बढ़ गया है। प्रशासन और आयोजकों ने श्रद्धालुओं से सावधानीपूर्वक वाहन चलाने तथा यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।