हनुमानगढ़: जंक्शन रेलवे स्टेशन पर रेलगाड़ी की चपेट में आया रेलवे ट्रैकमैन, दोनों पैर कटने के बाद गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
जंक्शन रेलवे स्टेशन पर एक रेलवे ट्रैकमैन रेलगाड़ी की चपेट में आ गया। रेलगाड़ी की चपेट में आने से कर्मचारी के दोनों पैर कट गए। गंभीर घायल हालत में रेलवे कर्मचारी को इलाज के लिए हनुमानगढ़ टाउन के जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया गया। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार घायल की पहचान नीरज पुत्र सुरेश चंद्र उम्र 35 वर्ष निवासी कानपुर यूपी हाल निवासी पीलीबं