देहरादून के मालदेवता और सहस्रधारा क्षेत्र में बीते वर्षाकाल में आई भीषण आपदा और सौंग नदी के रौद्र रूप के बाद अब आखिरकार सिस्टम की नींद टूटी है। सिंचाई विभाग ने नदी व नहरों पर बढ़ते अतिक्रमण को आपदा का सीधा कारण मानते हुए बड़े अभियान की तैयारी शुरू कर दी है। दुनाली चौक से मालदेवता तक सभी अवैध कब्जों पर 11 दिसंबर तक खुद हटाने का अल्टीमेटम दिया गया है.