भिंड नगर: गेहूं खरीद घोटाला,दूसरे किसानों की जमीन को अपना बताकर कराया रजिस्ट्रेशन और सस्ते में गेहूं खरीदकर सरकार को महंगे मे बेचा
भिण्ड जिले में गेहूं खरीदी में बड़ा घोटाला सामने आया है। किसान माफिया ने दूसरे किसानों की ऐसी जमीन का पंजीयन गेहूं बिक्री के लिए करा लिया जो उनकी थी ही नहीं और फिर सस्ते में गेहूं खरीदकर एमएसपी पर सरकार को बेच दिया। बताया जा रहा है कि मध्यप्रदेश एव पड़ोसी राज्य उत्तरप्रदेश के किसानों से 2000 से 2200 रुपये प्रति क्विंटल में गेहूं की खरीदी की गई