मुरैना नगर: अब मुरैना की संकरी गलियों में भी पहुंचेगी फायर ब्रिगेड, आग बुझाने के लिए नगर निगन ने खरीदी दो फायर बुलेट बाइकें।
मुरैना नगर निगम ने संकरी गलियों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में आग पर त्वरित नियंत्रण के लिए दो फायर फाइटर बुलेट बाइक खरीदी हैं।करीब 12 लाख रुपये की लागत वाली इन बाइकों में ड्राई केमिकल पाउडर सिलेंडर,20-20 लीटर पानी टैंक और फोम व्यवस्था है।राठौर कॉलोनी की घटना के बाद शुरू पहल से दमकल सेवा अब तंग इलाकों तक आसानी से पहुंचेगी।कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जारहा है