सुसनेर: माली समाज के मंदिर में श्रीराम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा के लिए ओंकारेश्वर मंदिर से निकली कलश यात्रा
इतवारिया स्थित माली समाज के मंदिर में जीर्णोद्धार के बाद आज शुक्रवार से श्री राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की शुरुआत हुई। दोपहर 12 बजे मेला ग्राउंड स्थित ओंकारेश्वर महादेव मंदिर से एक भव्य कलश यात्रा निकाली गई। बैंड-बाजों की मधुर धुन और जय श्री राम के उद्घोष के साथ यह यात्रा मालीपुरा स्थित फूलमाली समाज की धर्मशाला पहुंची।