ओरमांझी: प्राचीन महावीर मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के दूसरे दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़
प्राचीन महावीर मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर आयोजित धार्मिक अनुष्ठान के दूसरे दिन सोमवार की रात करीब दस बजे श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी। इस अवसर पर अयोध्या नगरी से आये कथा व्यास आचार्य वत्स जी महाराज ने भगवान श्रीराम के जन्म प्रसंग पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस दौरान पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा नजर आया।