ग्वालियर गिर्द: युवती का हाईवोल्टेज ड्रामा! भुगतान किए बिना कब्जा करने से नाराज युवती ने किया आत्मदाह का प्रयास
हजीरा क्षेत्र स्थित गरायपुरा बिरला नगर में शनिवार सुबह मकान पर कब्जा करने से नाराज एक युवती ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का प्रयास किया। युवती ममता बाथम का आरोप है कि मकान का सौदा होने के बावजूद खरीदार कमल किशोर राठौर ने पूरी राशि का भुगतान किए बिना मकान पर कब्जा कर लिया। इसी विवाद से आहत होकर उसने यह कदम उठाने की कोशिश की, जिसका वीडियो भी सामने आया है।