इंदौर: संयोगितागंज पुलिस में डिमांड के अनुसार बाइक चोरी करने वाले आरोपी और उसके दो अन्य साथियों को किया गिरफ्तार, कई बाइक जप्त
Indore, Indore | Jun 22, 2024 इंदौर की संयोगितागंज पुलिस शातिर चोर को गिरफ्तार किया है, जो डिमांड के अनुसार बाइक चोरी की घटना को अंजाम देता था। वही बाइक चोरी करने के बाद वह अपने साथी गैराज संचालक को वह बाइक दे दिया करता था। जिसके बाद गैराज संचालक उस बाइक में बदलवा कर तीसरे साथी को देता था। वही इन आरोपियों से 15 से ज्यादा मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है। साथ ही आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।