झाझा: भीषण गर्मी से राहत के लिए झाझा नगर परिषद ने झाझा नगर क्षेत्र की सड़कों पर पानी का छिड़काव शुरू किया
Jhajha, Jamui | Jun 25, 2026 झाझा प्रखंड क्षेत्र में बारिश नहीं होने से भीषण गर्मी और गर्म हवाओं से लोग परेशान हैं। लोगों को राहत पहुंचाने के लिए झाझा नगर परिषद द्वारा नगर की प्रमुख सड़कों पर पानी का छिड़काव कराया जा रहा है। नगर परिषद अध्यक्ष संजय यादव ने गुरुवार को सुबह 10 बजे बताया कि बारिश होने तक यह व्यवस्था जारी रहेगी। इसके साथ ही विभिन्न स्थानों पर शुद्ध एवं ठंडे पेयजल काउंटर भी स