उज्जैन शहर: थाना भैरवगढ़ पुलिस ने अवैध रूप से शराब तस्करी करने वाले 08 आरोपियों के विरुद्ध की FIR दर्ज। आरोपी गिरफ्तार।
थाना भैरवगढ़ पुलिस को मुखबिर सूचना प्राप्त हुई की कुछ लोग अर्टिगा गाड़ी में गांव बरखेड़ी से पंचकोशी मार्ग रामगढ़ फंटा तरफ से अवैध शराब बेचने की फिराक में ले जा रहे है उक्त सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना भैरवगढ़ पुलिस टीम ने मौके पर से अर्टिगा गाड़ी को घेराबंदी कर रुकवाया जाकर गाड़ी की तलाशी लेने पर उसमे 60 लीटर कच्ची शराब मिली। 8 आरोपी गिरफ्तार।