संदेश थाना क्षेत्र के चिल्होस पंचायत अंतर्गत बांग्ला गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक नवजात शिशु लावारिस हालत में मिला। ग्रामीण बांस काटने बांसवाड़ी पहुंचे ही थे कि रोने की करुण आवाज ने उनके कदम रोक दिए। पास जाकर देखा तो कपड़े में लिपटा एक नवजात शिशु ठंड से कांप रहा था।ग्रामीणों ने बताया कि यह दृश्य दिल दहला देने वाला था—जन्म देने वाली मां ने ही नवजात को