लोहरदगा: लोहरदगा में दर्दनाक सड़क हादसा: वेन्यू कार दुर्घटनाग्रस्त, फैजान अख्तर की मौत, तीन गंभीर घायल
लोहरदगा: जिले के रुगड़ी टोली स्थित रामपुर रोड के समीप रविवार देर रात एक वेन्यू कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा इतना भयावह था कि कार के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान लाइन मोहल्ला अमला टोली निवासी 19 वर्षीय फैजान अख्तर, पिता अब्दुल कादिर, के रूप में हुई है।