सबलगढ़: सबलगढ़: महिलाओं का फूटा गुस्सा, बोलीं- नालियों का पानी घरों में घुस रहा है
सबलगढ़ नगर पालिका परिषद में नगर की बदहाल व्यवस्थाओं, जल निकासी और अधूरे विकास कार्यों को लेकर चल रहा शांतिपूर्ण जनहित सत्याग्रह आठवें दिन भी जारी रहा। आज आंदोलन में वार्ड क्रमांक 15 की महिलाओं ने बताया कि खराब नालियों के कारण गंदा पानी घरों में घुस रहा है, जिससे लोगों को भारी परेशानी हो रही है