बहराइच: जनपद प्रभारी मंत्री का कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पर बड़ा हमला, बोले अनर्गल प्रलाप की आदत से बाज नहीं आते कांग्रेसी
प्रधानमंत्री मोदी पर दिए गए बयान को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पर जनपद बहराइच के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी अनर्गल प्रलाप की आदत से बाज़ नहीं आते हैं। यही नहीं उन्होंने कहा कि कांग्रेसियों के पास ना तो नैतिकता बची है और ना ही सम्मान करने की आदत। यह बातें उन्होंने शनिवार देर रात्रि को कही हैं.