लाडपुरा: कोटा में फिर चाकूबाजी, युवक को घेरकर मारा, पेट, कंधे सहित 5-6 जगह घाव लगे, दोस्तों के साथ चाय की थड़ी पर बैठा था
Ladpura, Kota | Dec 30, 2025 कोटा में लगातार चाकूबाजी की घटनाएं लगातार हो रही है। अब शहर के महावीर थाना क्षेत्र में युवक को चाकू मारने के मामला सामने आया है। युवक के पेट और कंधे सहित 5-6 जगह घाव लगे है। युवक का न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हमलावर और युवक के बीच पुराना झगड़ा चल रहा है।