पन्ना: सरपंच सहित 100 से अधिक लोगों ने लाठी-डंडों व कुल्हाड़ी से की मारपीट, एक पक्ष के 14 लोग घायल, 3 की हालत नाजुक
Panna, Panna | Oct 15, 2024 ग्राम भसूडा के बैरहा में मवेशी चराने को लेकर दो पक्षो में विवाद हो गया देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष के सरपंच सहित एक सैकड़ा से अधिक लोग ट्रेक्टर-ट्राली से आये और सभी ने मवेशी चराने वालो पर लाठी-डंडों और कुल्हाडी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। पूरी घटना में मवेशी चराने वालो के 14 लोग घायल हुए जिनमे महिलाएं भी शामिल है।