पन्ना: रानीगंज गाड़ी खाना निवासी नमइयां चौधरी पर आधा दर्जन लोगों ने किया जानलेवा हमला, पुलिस ने नहीं लिखी शिकायत
Panna, Panna | Oct 14, 2024 पन्ना कोतवाली अंतर्गत रानीगंज गाड़ी खाना निवासी नमइयां चौधरी पर आधा दर्जन के लोगों के द्वारा जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। इस घटना में गंभीर रूप से घायल नमइयां चौधरी काफी समय तक अपने परिजनों के साथ जिला अस्पताल पन्ना में भटकता रहा लेकिन डॉक्टरों ने इलाज नहीं किया, अस्पताल स्टाफ का कहना था कि जब तक पुलिस नहीं आएगी इलाज नहीं होगा।