पन्ना: ककरहटी में मामूली विवाद हिंसक हुआ, पीड़ितों ने पुलिस से मांगी मदद
Panna, Panna | Oct 14, 2024 ककरहटी क्षेत्र में 12 तारीख की देर रात दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के बाद एक मामूली विवाद इतना बढ़ गया कि एक दर्जन से ज्यादा लोगों ने रमेश विष्णु ताम्रकार के घर पर हमला कर दिया। बदमाशों ने न सिर्फ घर में तोड़-फोड़ की, बल्कि गाली-गलौच और जान से मारने की धमकियां भी दीं। घटना का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है।