झालरापाटन: सुनेल के समीप सड़क दुर्घटना में दो बाइक सवार युवक हुए घायल
झालावाड़ के सुनेल कस्बे के समीप सड़क दुर्घटना में दो बाइक सवार युवक घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए एसआरजी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। अस्पताल चौकी पुलिस ने रविवार सुबह 10:00 बजे बताया कि ताल गांव के रहने वाले विक्रम और इंदर अपने घर लौट रहे थे लेकिन गाय सामने आ जाने से उनकी बाइक स्लिप हो गई और वह दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए।