करछना: सरस्वती हाइटेक सिटी के पास से लूट की घटना में शामिल चार अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज के यमुनानगर औद्योगिक थाना पुलिस द्वारा लूट की घटना कारित करने वाले चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया,पकड़े गए चारों अभियुक्त अलग-अलग स्थान के रहने वाले हैं,जिनके कब्जे से लूट का एक मोबाइल फोन - एक एटीएम कार्ड- एक चैन पीली धातु ₹3,380 रुपए नगद वह घटना में प्रयुक्त एक अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद हुआ है।