करछना: थाना करछना में आयोजित समाधान दिवस पर फरियादियों ने दर्ज कराई चार शिकायतें, एक भी पत्र का नहीं हुआ समाधान
करछना थाना परिसर में शनिवार सुबह 10 बजे नायब तहसीलदार संतोष यादव के नेतृत्व में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान फरियादियों के द्वारा दो पुलिस एवं दो राजस्व से संबंधित कुल चार शिकायतें दर्ज कराई गई। काम शिकायत होने के बावजूद भी एक भी शिकायती पत्र का समाधान नहीं किया जा सका। इससे फरियादियों को निराश होकर लौटना पड़ा।